श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया शुभारंभ

रुद्रपुर। वार्ड नं. 21 भूत बंगला रामलीला मैदान में में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारम्भ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने केसरिया झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने भागवत कथा के आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में समाज कोई धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरतत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर छेदा लाल पाल बिट्टू शर्मा राजू गुप्ता कमल सैनी आदित्य शर्मा दिनेश कोली रमेश कोली आशीष श्रीवास्तव विशाल मौर्य मोर सिंह यादव बंटी कोली आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement