पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी सचिन पुत्र राकेश निवासी टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट व हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement