श्रीराम संस्थान में “प्रयास बनाम प्रभाव“ पर कार्यशाला का आयोजन

श्रीराम संस्थान में “प्रयास बनाम प्रभाव“ पर कार्यशाला का आयोजन

काशीपुर श्रीराम संस्थान के प्रबंधन विभाग ने एमबीए के छात्र- छत्राओं के लिए “प्रयास बनाम प्रभाव“ शीर्षक के तहत समय प्रबंधन में पेरेटो सिद्धांत को लागू करने से संबधित विषय पर एक सत्र का आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य पेरेटो सिद्धांत की अवधारणा और समय प्रबंधन के लिए इसकी प्रासंगिकता, उनके प्रभाव के आधार पर कार्यों को प्राथमिकता देना और प्रभावी ढंग से समय आवंटित करना सिखाना था। सत्र का संचालन डॉ. फराह नईम और डॉ. कार्तिकेय भारद्वाज ने किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. योगराज सिंह (निदेशक) ने छात्रों को समय का मूल्य बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दुष्प्रभाओं से दूर रहकर तथा समय प्रबंधन पर प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करते हुए जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है ।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो० डॉ० योगराज सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ० शोवित त्रिपाठी, समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement