चारधाम यात्रा-2024: हेली सेवा 20 जून तक फुल, यहां करें ऑनलाइन बुकिंग, इतना है किराया..

चारधाम यात्रा-2024: हेली सेवा 20 जून तक फुल, यहां करें ऑनलाइन बुकिंग, इतना है किराया..


चारधाम यात्रा-2024: हेली सेवा 20 जून तक फुल, यहां करें ऑनलाइन बुकिंग, इतना है किराया..

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए जहां 10 लाख से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं, हेली सेवा भी 20 जून तक के लिए एडवांस बुक हो चुकी है। कल यानी शनिवार को जैसे बुकिंग विंडो खुली कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मानसून सीजन को छोड़कर सितंबर-अक्तूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग विंडो भी खोल दी है। अगर आप भी हेली सेवा के जरिए केदारनाथ धाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो अपना टिकट पहले ही बुक करा लें।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने शनिवार 20 अप्रैल को सुबह केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू की थी। शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते हैं। लिहाजा, इस अवधि की हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। देर शाम तक इस अवधि की भी टिकट बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई थी।

इतना है  किराया

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये
  • फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये
  • सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये
  • अगर आप भी केदारनाथ के लिए हेली टिकट बुक कराना चाहते हैं तो आप इस लिंक https://www.heliyatra.irctc.co.in/  ऑनलाइन बुक करा सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement