nainital—बाप के तीन हज़ार रुपये रोज़ दांव पर लगाता रहा बेटा, पौने दो लाख की चपत

nainital—बाप के तीन हज़ार रुपये रोज़ दांव पर लगाता रहा बेटा, पौने दो लाख की चपत

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक गेमिंग स्टोर में नाबालिग ने रोजाना दो से तीन हजार का गेम खेल पिता के पौने दो लाख रुपये गंवा दिए। खाते से भारी रकम कटी देख पिता के भी होश उड़ गए। तत्काल वह बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां नाबालिग ने बीते कुछ माह में लगातार ऑनलाइन गेम खेलने में भारी रकम खर्च हो जाने की बात बताई। पुलिस ने गेम स्टोर संचालक से पूछताछ के साथ ही नाबालिग की काउंसलिंग कर उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी एक व्यापारी ने सोमवार को अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से करीब पौने दो लाख रुपए कटे देखे। इस संबंध में जब उसने घरवालों से जानकारी ली मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। बेटे पर सख्ती दिखाने पर सामने आया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई है। बीते कुछ समय से वह रोजाना दो से तीन हजार खाते से निकलकर ऑनलाइन गेम खेलने मल्लीताल जाया करता था। यह बात पता चलने के बाद पिता कोतवाली पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को भी कोतवाली बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाएगी सरकार, निकाय चुनाव कब होंगे तस्वीर साफ हो गयी

बिना स्वजनों की अनुमति के रोजाना हजारों का ऑनलाइन गेम खिलावाने पर पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को कड़ी फटकार लगाई। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के स्वजनों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाही गई थी। जिस कारण बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वही ऑनलाइन गेम स्टोर संचालक को स्वजनों की अनुमति के बाद ही गेम खिलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। बच्चे ऑनलाइन गेम की लत में न फंसे इसको लेकर बच्चों को जागरुक करते रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement