के. वी. आर. हॉस्पिटल काशीपुर द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

के. वी. आर. हॉस्पिटल काशीपुर द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय एवं सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल के सौजन्य से नगर निगम प्रांगण मे के. वी. आर. हॉस्पिटल काशीपुर द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा किया गया। समाचार लिखे जाने तक शिविर में 250 से ज्यादा लोगो ने अपनी आँखों की जांच कराई। शिविर के अंतर्गत बी. पी., शुगर की जांच की सुविधा एवं दवाई वितरण भी अस्पताल की तरफ से बिलकुल निशुल्क रखा गया। इस दौरान डॉ. कनिका अग्रवाल सर्राफ भी शिविर में उपलब्ध रहीं। बातचीत के दौरान डॉ. कनिका ने बताया कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं जिसकी देखभाल मे हमें कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। समय समय पर अपनी आँखों की जांच करवाते रहना चाहिए। शिविर के दौरान काफ़ी पर्यावरण मित्रों में आँखों की परेशानी पाई गयी जिनकी आँखों का इलाज के. वी. आर. हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया जायेगा। हॉस्पिटल की टीम में अनुज अग्रवाल (कैंप कोर्डिनेटर/पी. आर. ओ. नेत्र विभाग ) अनस खान (ओप्टोमेट्रीस्ट), ज़ोफिआ (नेत्र टेक्निशियन), सौरभ , कमल, शिवानी, प्राची, मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement