जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा लापता लोगों की बरामदगी हेतु चलाया गया “ऑपरेशन स्माइल”।

जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा लापता लोगों की बरामदगी हेतु चलाया गया “ऑपरेशन स्माइल”।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार राज्य में गुमशुदाओ की तलाश हेतु दिनांक 01.05.2024 से 02 माह का ऑपरेशन स्माईल अभियान चलाया जाना है । जिस सम्बन्ध मे दिनांक 01.05.2024 पुलिस कार्यालय में अभियान की नोडल अधिकारी सुश्री नीहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिस विभाग के साथ-साथ बाल कल्याण समिति (CWC) और एनजीओ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।

अभियान में कुल 4 टीमों का गठन किया गया है जिनमें टीम प्रभारी एक उपनिरीक्षक 04 कानि0 तथा 1 महिला कानि0 को शामिल किया गया है । इसके अतिरिक्त अभियान में 1 टीम एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग सेल (AHTU) की भी है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement