ग्राम गुलजारपुर में देर रात लगी आग में सब कुछ जलकर हुआ राख

ग्राम गुलजारपुर में देर रात लगी आग में सब कुछ जलकर हुआ राख

काशीपुर। विधानसभा बाजपुर के विकासखंड काशीपुर स्थित ग्राम गुलजारपुर में देर रात लगी आग में लता देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह का सब कुछ जलकर राख हो गया। आग से एक गाय की मृत्यु हो गई जबकि एक गाय आधा से भी ज्यादा झुलस गई। साथ ही मोटरसाइकिल कागजात, सिलेंडर, नगदी, बिस्तर, तख्त सब कुछ जलकर राख हो गया जिससे परिवार में मातम सा माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंचे बाजपुर विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेश कुमार ने घटना स्थल पहुंच कर पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया एवं उक्त घटना से उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया। राशन एवं अहेतुक धनराशि के लिए तत्काल व्यवस्था करवाई। साथ ही यथासंभव मदद अपने पास से भी की। पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि पीड़ा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ है। आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से भी यथासंभव मदद दिलवाई जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रिंकू सिंह, सोमवती सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement