घर पर दबिश देकर पुलिस ने एक वारंटी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया

घर पर दबिश देकर पुलिस ने एक वारंटी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया

काशीपुर। घर पर दबिश देकर पुलिस ने एक वारंटी को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस टीम द्वारा एनबीडब्ल्यू की तामील में धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी आदेश पुत्र तुलसीराम निवासी साजिया लेक सिटी रुद्रपुर को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, उप निरीक्षक मनोहर चंद व कांस्टेबल मनोज बोरा थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement