रतन सिनेमा रोड स्थित बैंक के पास खड़ी बाइके बनी जाम का सबब

रतन सिनेमा रोड स्थित बैंक के पास खड़ी बाइके बनी जाम का सबब

 

काशीपुर । बैंकों के पास पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से उपभोक्ता सड़क पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। शहर में रतन रोड और माता मंदिर रोड स्थित बैंक शाखा के सामने अक्सर सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े नजर आते हैं। इससे आवागमन में काफी परेशानियां आती हैं। कई बार भारी जाम की स्थिति भी दिखाई देती है। प्रशासन द्वारा कई मर्तबा बैंक पार्किंग को इस बाबत हिदायत दिये जाने के बाद भी हालात में सुधार नहीं हो सका है। अक्सर जाम लगने से विवाद की स्थिति बनती है। आज भी ऐसा ही नजारा रतन रोड पर देखने को मिला। बैंक आफ बड़ौदा की शाखा खुलने के करीब एक घंटे बाद ही बैंक शाखा के बाहर आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भीषण गर्मी में जाम से जूझना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से रतन रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा बैंकों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायें जाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement