चुघ ने की सीएम से भू स्वामित्व दिलाने की मांग देहरादून –

चुघ ने की सीएम से भू स्वामित्व दिलाने की मांग
देहरादून –
चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सीएम धामी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि पिछले वर्षों में नगर निगम , नगर पालिका का परिसीमन किया गया जिसके तहत पूरे राज्य के अनेकों गांवों को नगर निगम व नगर पालिका में शामिल किया गया, यह ऐसे गांव थे जो पहले ग्राम सभा अथवा ग्राम पंचायत में आते थे। इसी में रुद्रपुर शहर के भी ऐसे तमाम गांव थे जिन्हें नगर निगम में शामिल किया गया, लेकिन नगर निगम में शामिल होने के बाद भी अब तक इन ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना भू स्वामित्व का लाभ नहीं मिल पा रहा जिसके तहत उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।जिसके कारण से वह अपने आवासीय प्लॉट में कुछ भी निर्माण कार्य करना चाहते हैं तो उसमें जिला विकास प्राधिकरण उनको यह काम नहीं करने दे रहा है और यह आवासीय प्लाट पिछले 75 वर्षों से उनको मिले हुए हैं और वह आज ईट भी नहीं लगा पा रहे हैं। चुघ ने कहा कि उनको भू स्वामित्व का लाभ दिया जाए , ताकि वह निर्माण कार्य

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement