पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब समेत एक शख्स को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब समेत एक शख्स को किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेश पर जनपद में अवैध शराब की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के आदेश पर थाना आईटीआई पुलिस द्वारा छोटी बरखेड़ी को जाने वाली सड़क तिराहे के पास से सोना सिंह उर्फ सोनू पुत्र आत्मा सिंह निवासी ग्राम बरकीडांडी, नानकमत्ता
को एक रबर ट्यूब के अंदर लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट व कांस्टेबल सुरेंद्र कांबोज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement