16 अप्रैल को सिंह कालोनी में सजेगा विराट श्री बालाजी दरबार, होगा बाबा का गुणगान

रुद्रपुर। आगामी 16 अप्रैल को शहर स्थित सिंह कालोनी में विराट श्री बालाजी दरबार लगाया जायेगा। जिसमें सुप्रसिद्ध गायक शिरकत कर श्री बालाजी महाराज का गुणगान करेंगे। बता दें सिंह कालोनी स्थित श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विराट श्री बालाजी दरबार व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से विशाल भण्डारा होगा। जिसके बाद रात्रि 8 बजे से विराट श्री बालाजी दरबार सजाया जायेगा। आयोजक मंडल में राहुल, डम्पी चोपड़ा, योगेश, नरेश, सन्नी, हिमांशु, सनप्रीत सिंह समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement