कांग्रेसी नेता से मारपीट का पुलिस ने किया खुलासा, लड़की की वहज से हुई थी पिटाई

किच्छा। बीते दिनों किच्छा में कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी से मारपीट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक गुलशन सिंधी की पिटाई की वजह लड़की को नौकरी का झांसा देकर उसका पीछा करना बताया जा रहा है। ज्ञातव्य हो बीती 3 अप्रैल को किच्छा रोडवेज पर कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी के साथ मारपीट की तहरीर किच्छा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में विवेचना कर सीसीटीवी व अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान उत्तमनगर गुरुद्वारे के पीछे पुलभट्टा थाना क्षेत्र से हरमन सिंह, अमृत पाल सिंह व अजय पाल सिंह को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त गुलशन सिंधी द्वारा उनके मित्र की बहन को नौकरी का झांसा दिया जा रहा था व इस बहाने उसका पीछा इत्यादि किया जाता था। जिसको लेकर अभियुक्त व उसके साथी गुलशन सिंधी से मिलने गए थे लेकिन हालात बिगड़ते देख उन्होंने खुद को बचाने के लिए गुलशन सिंधी पर हमला कर दिया। वहीं पूरे मामले में गुलशन सिंधी के परिवारजनों के आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही विधायक पुत्र गौरव बेहड़ ने भी खुलासे पर सवाल उठाये हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement