भीषण गर्मी में ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण करने पहुंचे विधायक शिव अरोरा, सड़क निर्माण में तेजी लाने को दिये निर्देश

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने तीन पानी किच्छा रोड (मेडिसिटी के पास) निर्माणाधीन एन. एच 74 सड़क मार्ग का एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्देशित किया कि उक्त निर्माणाधीन मार्ग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर उक्त मार्ग में लगने वाले भीषण जाम का स्थाई समाधान करना सुनिश्चित करें। शिव अरोरा ने अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने को कहा, जिससे आये दिन होने वाली दुर्घटना से आमजनमानस को निजात मिल सके। शिव अरोरा ने कहा तीन पानी रोड का कार्य काफी समय से लंबित पड़ा था जिसका कार्य अब प्रारंभ हुआ है ओर जल्द आम जनता को जाम से राहत मिलने वाली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement