उजाड़े गये परिवारों को बांटी राशन की किट

उजाड़े गये परिवारों को बांटी राशन की किट

उजाड़े गये परिवारों को बांटी राशन की किट

रूद्रपुर में पिछले दिनों ग्राम भगवानपुर में उजाड़े गये चालीस परिवारों को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने राशन की किटों का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि इन निध ‘न ग्रामीणों के पक्के निर्मित घरों को तोड़ने के बाद से ये घर से बेघ्ज्ञर हो गये हैं। इनकी इस दयनीय अवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी से आवासीय पट्टे देने की गुहार भी लगा चुका हैं। ठुकराल ने कहा कि बरसात के दिनों में इनकी दयनीय स्थिति के कारण इन्हें आवासीय पट्टे ग्राम सभा की रिक्त पड़ी भूमि पर मिलना न्याय संगत व व्यापक जनहित में है। ठुकराल ने कहा कि इन ग्रामीणों को आवासीय पट्टा व प्रधानमंत्री भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत आवास हेतु मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता की जायेगी। इस अवसर पर आनन्द शर्मा, ललित बिष्ट, वसीम त्यागी, विश्वमित्र, सुरेश शंभू, रमेश, राधेश्याम, मालती, अमरनाथ, मुन्ना, मीना, राम सिंह, रमाशंकर, ओम प्रकाश, बाबूलाल, जयप्रकाश, महेन्द्र, श्रीभगवान, गणेश, दिनेश, नंद किशोर, अशोक, सतवारू, रमावती, हरेराम, विजय, अनिल, सुरेन्द्र, विनोद, वंदना, इन्द्र जीत, बृजेश, प्राची, सतीश, कन्हैया, पानमती, भीम, सुनीता, आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement