कक्षा 8 की छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए अभिभावकों के साथ बैठक
रुद्रपुर।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फाजिलपुर मेहरौला में 17 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 की छात्राओं की दक्षता आधारित आकलन परीक्षा के परिणामों पर चर्चा के लिए अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमजोर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में सितंबर एवं अक्टूबर माह में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए। कम उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं के प्रदर्शन में सुधार के लिए अतिरिक्त अभ्यास, सुधारात्मक शिक्षण, पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर चर्चा हुई।
अभिभावकों से अपील की गई कि वे घर पर छात्राओं को नियमित गृहकार्य पूरा करने और पाठ्यक्रम का दोहराव करने के लिए प्रेरित करें। वहीं, विद्यालय स्तर पर कमजोर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर विशेष शिक्षण सहायता देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती राखी कोली, अध्यापक-अभिभावक संघ की अध्यक्ष श्रीमती अलका वर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत सहित विद्यालय के समस्त विषयाध्यापक उप
स्थित रहे।





