भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी की बढ़ रही लोकप्रियता, समाज सेवा से बना रहे अलग पहचान

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी की बढ़ रही लोकप्रियता, समाज सेवा से बना रहे अलग पहचान

 

नानकमत्ता। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी की नगर में लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। समाज सेवा के कार्यों के चलते वे लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही सम्मान भी हासिल कर रहे हैं। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले विकास गुलाटी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

 

भाजपा द्वारा उन्हें नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने के बाद उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के कार्यों में सक्रियता दिखाई है। अब उनके समर्थक उन्हें एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में देखते हैं। विकास गुलाटी को पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा का पक्षधर भी माना जाता है।

 

विकास गुलाटी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना और पार्टी को जीत दिलाना ही उनका एकमात्र ध्येय है। वे संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement