ट्रचिंग ग्राउंड में पार्क बनाने की मांग को लेकर चुघ ने सोंपा ज्ञापन

ट्रचिंग ग्राउंड में पार्क बनाने की मांग को लेकर चुघ ने सोंपा ज्ञापन
रुद्रपुर -ट्रंचिंग ग्राउंड में सुंदर पार्क व छायादार वृक्ष लगाने की मांग को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त नरेश दुर्गा पाल को ज्ञापन सोंपा। नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में चुघ ने कहा कि उन्होंने वर्षों पुरानी शहर की समस्या का हल किया है इसके लिए नगर आयुक्त बधाई के पात्र है ।उन्होंने कहा वर्षों से यहां कूड़े का पहाड़ बन गया था जिससे आसपास के रहने वाले लोगों को जीना मुहाल हो गया था ऐसे में 6 महीने के भीतर यह कूड़े का पहाड़ साफ कर दिया गया। चुघ ने कहा कि अब इस जगह पर मिट्टी का भरान कर सुंदर पार्क बनाया जाए, साथ ही छायादार वृक्ष और फल फूल के पौधे भी रोपें जाएं। उन्होंने कहा इस कूड़े के पहाड़ के अपने कारण पहाड़गंज ,रेशमबाड़ी, रमपुरा, शांति कॉलोनी सहित आसपास के लोगों को राहत मिली है। जिसके लिए नगर आयुक्त बधाई के पात्र हैं ,साथ ही उन्होंने कहा कि भूरारानी की दुर्गा कॉलोनी में कई वर्षों से सड़क नहीं बनाई गई जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।ऐसे में जनहित में लगभग आधा किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाए। इस दौरान ओम प्रकाश, अमन सक्सैना ,राजकुमार, रूपचंद, संजय प्रजापति ,राकेश ,राम चरण ,सनी पासवान ,शुभम प्रजापति ,सुनील कुमार ,सचिन, प्रेम सिंह ,प्यारेलाल कोली ,राज कोली आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement