मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, दो राहगीरों की मौत 6 घायल

चंपावत। टनकपुर में मां पूर्णागिरी के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई जबकि 6 श्रद्धालु घायल हैं। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ है, प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार व विक्रम सिंह के रुप में हुई है।
बता दें चंपावत में शनिवार को एक वाहन हादसे का शिकार हो गया था। मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रुप में हुई है। वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement