अलीगंज रोड स्थित कर्मशिक्षा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

अलीगंज रोड स्थित कर्मशिक्षा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

काशीपुर। अलीगंज रोड स्थित कर्मशिक्षा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती मालती सिंह ने शिक्षकगण की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक तथा देश भक्ति का कार्यक्रम पेश करके खूब वाहवाही लूटी। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम की सफलता के लिए बच्चों तथा स्कूल के स्टाफ सदस्यों की मेहनत साफ नजर आ रही है। जिसका श्रेय स्कूल प्रबंधक को जाता है। इस दौरान स्कूल के बच्चों को घर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, बच्चे तथा बच्चों के परिजन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement