दोषमुक्त हुआ इस घटना का आरोपी जानिए

काशीपुर । ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्चे समेत दो की मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। जसपुर के ग्राम महुंवाखेड़ा निवासी धर्मपाल ने जसपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 23 मार्च 2015 को उसका पुत्र आकाश उर्फ रोहित अपने गांव की ज्योति व उसके एक वर्षीय पुत्र और लक्ष्मी के साथ गूलरगोजी होते हुए बाइक से अपने गांव जा रहा था। जसपुर-अफजलगढ़ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर आकाश और ज्योति के एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी व ज्योति घायल हो गई। तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में मौहल्ला कटोराताल निवासी अकरम खान के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी धर्मेन्द्र तुली ने की। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश चन्द्र ने आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement