रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन के उपलक्ष में हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन

काशीपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन के उपलक्ष में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाए जा रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत एशियन वेटलिफ्टर राजीव चौधरी द्वारा स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें हाइलेंडर एवं छावनी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीमों ने प्रतिभाग किया। मैच में हाइलेंडर टीम विनर, जबकि छावनी टीम रनरअप रही। समापन अवसर पर विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता नरेन्द्र चन्द सिंह बाबा द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए। इस अवसर पर विजेन्द्र चौधरी, संजय ठाकुर, पूरन चन्द्र पांडे, अमरपाल, दीपक अरोरा व अनूप चौधरी आदि थे। आयोजक राजीव चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह कृतसंकल्पित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement