आनलाइन ऐप से मिले मित्र से मिलने 1100 किलोमीटर दूर पहुंची महिला, पुलिस ने बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर पुलिस की तत्परता के चलते पुलिस की टीम ने गुमशुदा महिला को 1100 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ से बरामद किया है, जिसपर पीड़ित परिवार ने पुलिस का आभार जताया है।
बता दें बीती 29 मई को हरिपुरा निवासी जीवन चंद्रा पुत्र महेंद्र सेन ने कोतवाली बाजपुर में आकर तहरीर दी की उनकी पत्नी बबीता दिनांक- 28-05-2022 की सुबह समय लगभग 11 बजे से बिना किसी को बताए कहीं चले गई है तथा काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी नहीं मिल पाई है। जिसपर थाना बाजपुर में गुमशुदगी संख्या- 26/22 दर्ज की गई। गुमशुदगी की जांच उप निरीक्षक अशोक फर्त्याल चौकी प्रभारी बरहनी कोतवाली बाजपुर के सुपुर्द की गई। गुमशुदा की तलाश व ढूंढ-खोज बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार टीम गठित की गई। गुमशुदा की तलाश बाबत सार्थक प्रयास करते हुए गुमशुदा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस मे लगाया। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर तलाश- ढूंढखोज प्रारंभ की गई। सर्विलांस के जरिए गुमशुदा के द्वारा उपयोग किये जा रहे नंबर का संपर्क जरिये आऩलाईन जिला रायपुर राज्य छत्तीसगढ़ के व्यक्ति से होना पाया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए असामान्य परिस्थिति मे तत्काल थाना बाजपुर से टीम तैयार कर गुमशुदा की तलाश में ढूंढ खोज बाबत टीम को रायपुर, राज्य छत्तीसगढ़ रवाना किया जहां पर टीम के द्वारा कुशल कार्यशैली अपनाते हुए 02 दिन 02 रात के अथक प्रयास से गुमशुदा बबीता को सकुशल 1100 कि0मी0 दूर रायपुर छत्तीसगढ़ से बरामद किया गया। गुमशुदा के द्वारा पूछने पर बताया कि मेरी दोस्ती मैक्स टकाटक ऐप के माध्यम से अपने आनलाईन गेम मित्र से हुई थी जिससे मिलने हेतु मैं दिनांक- 28-05-2022 को अपनी मर्जी से बिना किसी जोर-जबर्दस्ती के मिलने रायपुर छत्तीसगढ़ चली गई थी। अब मैं अपने बच्चों व पति के साथ अपने घर हरिपुरा में रहना चाहती हूं मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि गुमशुदा बालिग है, जिसे उसकी इच्छा के अनुसार उसके परिजन पति- जीवन चंद्रा, भाई -पवन कुमार के सुपुर्द किया गया गुमशुदा के परिजनों को वैधानिक जानकारी मुहैया कराई गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement