उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया

उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया

काशीपुर। विश्व विकलांग दिवस पर उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया। नईम अहमद वॉलीबॉल में पदक जीता शुभम सागर 10 पदक जीते नाजिम ने वॉलीबॉल में दो पदक जीते और उत्तराखंड का नाम रोशन किया साथ मनजीत सिंह उत्तराखंड का नाम रोशन किया सभी दिव्यांग को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फल और मिठाई भी बांटी गई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल ने कहा कि समिति को सरकार के द्वारा कोई भी योगदान नहीं मिल पा रहा है। सरकार से मांग की कि दिव्यांगों की पेंशन तीन हजार रुपये महीना की जाए। साथ ही उत्तराखंड में सख्त कानून बने कि दिव्यांग के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा अब तक कई हजार सिलाई मशीन व कंबल बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुस्तकीम सलमानी, साहिब सकलैनी, राशिद फारुकी, बाबू खान, शालू अंसारी, तौसीफ, राजीव, कमल, तुषार, ममता, अंकित, राजीव, असलम, नाजिम, फूलवती व जाकिर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement