सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर थाना आईटीआई क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी काशीपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आलू फार्म, आईजीएल तिराहा, चैती चौराहा, जसपुर खुर्द में होटल, ढाबों, ठेलों व सार्वजनिक स्थानों आदि की चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान उक्त स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 09 लोगों को थाना आईटीआई लाया गया और सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीने के दुष्परिणाम से अवगत कराकर हिदायत देते हुए शराब का सेवन करने वाले 07 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1750/- रूपए वसूल किए गये तथा 02 लोगों का 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का चालान कर चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement