दवाई लेने गई युवती को कैंटर में मारी टक्कर,घायल

काशीपुर। पैगा चौकी क्षेत्र में दवा लेने गई युवती को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव पैगा निवासी निहाल सिंह पुत्र डल्लू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी 17 वर्षीय कल्पना पुत्री चंद्रपाल सिंह 17 अप्रैल की सुबह पेट्रोल पंप के पास डाॅ. बलदेव के यहां से दवाई लेने गई थी। अलीगंज रोड स्थित प्रजापति ट्रेडर्स के सामने अलीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डीसीएम कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाने पर गंभीर स्थिति देख डाॅक्टर ने ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement