कुंडेश्वरी स्थित समर स्टडी हॉल विद्यालय में मनाया गया पृथ्वी दिवस

काशीपुर। समर स्डटी हाॅल विद्यालय कुण्डेश्वरी मे अर्थ डे (पृथ्वी दिवस) मनाया गया। जिसमें विद्यालय मे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के बारे में जागरुक किया गया। बच्चों द्वारा भाषण और कविताओं के माध्यम से पृथ्वी माता को बचाने का संदेश दिया गया। स्कूल की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने पृथ्वी दिवस का महत्व बच्चों को बताया व समझाया । उनके द्वारा बताया गया कि कागज का कम से कम प्रयोग करें। अपने आसपास हमेशा साफ सफाई रखें। अधिक से अधिक पौधे लगायें। दांत साफ करते समय कम से कम नल चलायें । प्रार्थना सभा के उपरान्त कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागरुकता अभियान चला कर विद्यालय के आस पास के क्षेत्र आदर्शनगर, अपना घर सोसायटी, कुण्डेश्वरी आदि में घर-घर जाकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। बच्चों द्वारा बताया गया कि दिन-प्रतिदिन हमारे पर्यावरण की जलवायु खराब होती जा रही है। जिससे वैश्विक जलवायु संकट बढता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जा सकता है, यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें । छात्रों द्वारा सभी लोगों को पम्पलेट व स्टीकर देते हुए आग्रह किया गया कि कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करें। कम से कम पानी का इस्तेमाल करें। बिजली का कम से कम उपयोग करें। जरुरत के समय ही बिजली का प्रयोग करें। कागज का सीमित उपयोग करें जिससे पेड़ कम काटे जा सकें। अधिक से अधिक पेड़ लगायें ताकि पर्यावरण स्वच्छ रह सके। बच्चों द्वारा थ्री-आर सिद्वान्त के बारे में लोगों को बताया गया। थ्री-आर के सिद्वान्त का मतलब होता है रिड्यूज (कम उपयोग) रिसाइकल (पुनः चक्रण) रियूज (पुनः उपयोग) । इस नियम का अपने जीवन मे उपयोग कर हम पर्यावरण में बढ रहे अपशिष्ठ को कम कर सकते हैं और इनसे हो रहे पर्यावरण को नुकसान से बचा सकेत है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल सचिव अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, श्रीमती एकता भाटिया, काजिम रिजवी, श्रीमती निषा शर्मा, राजेन्द्र फर्त्याल , श्रीमती नेहा पंत एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement