देव होम्स सोसायटी ने पृथ्वी दिवस पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

रुद्रपुर। पृथ्वी दिवस के अवसर पर देव होम्स सोसाइटी द्वारा पृथ्वी दिवस पर आम, बरगद, चैरी, पाखड़, बैल, अशोक, अर्जुन के पौधे रोपे। कार्यक्रम के संयोजक सचिन शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है उसके लिए पृथ्वी को हरा भरा बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से जागरूकता आती है।
पर्यावरण के प्रति बच्चो को जागरूक करना अतिआवश्यक है।
कार्यक्रम में ऋषि चौधरी, शान्तनु सिंघल, सत्यप्रकाश यादव, अजित सिंह, धीरज, योगेश, दिनेश भट्ट आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement