सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत मामले में ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

काशीपुर। सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कराया गया है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में ग्राम तुमड़िया डाम नंबर एक, थाना रामनगर निवासी बंता सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र बग्गा सिंह बीती 05 मार्च को अपनी बाइक से भतीजे शिवा सिंह का इलाज के लिए एक निजी अस्पताल जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी प्रीतो बाई भी बैठी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे दुर्गापुर-गढ़ीनेगी मार्ग के बीच में पेट्रोल पंप के पास गढ़ीनेगी की ओर जा रहे नीले रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने आगे निकलने का इशारा किया। जिस पर बग्गा सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने लगा। तभी चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को दांयी साइड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का पिछला पहिया बग्गा सिंह के पेट पर उतर गया। पीछे बैठे शिवा सिंह और प्रीतो बाई को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement