पढिए… आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,कई हजार लहन किया नष्ट ,,रुद्रपुर से सटे कालोनी में मारा छापा

पढिए… आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,कई हजार लहन किया नष्ट ,,रुद्रपुर से सटे कालोनी में मारा छापा

रुद्रपुर।आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 01 रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर की दबिश टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के *ग्राम बिंदुखेड़ा* में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 06 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 230 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 10000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement