दुकान स्वामी ने 9 युवकों पर उसके व पुत्र और कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया

दुकान स्वामी ने 9 युवकों पर उसके व पुत्र और कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया√

काशीपुर। बिजली की दुकान के स्वामी ने 9 युवकों पर उसके व पुत्र और कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार 6 नामजद समेत 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टांडा उज्जैन निवासी उदल सिंह पुत्र शिवलाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी दड़ियाल रोड पर बिजली की दुकान है। 10 मई की शाम वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान दिव्यांश, अजय, निक्की, विशाल, सूरज, सौरभ व तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान के पास में ही एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। तभी वह बाहर आया और उसको बचाने की कोशिश करने लगा।
इसके बाद वह युवक को छोड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। जहां वह अपनी दुकान की तरफ भागा तो उसका पुत्र कुशलेंद्र कुमार और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी योगराज उसे बचाने आए। तब उन लोगों ने उनको भी लाठी-डंडों से पीट दिया। पड़ोसी आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 नामजद समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement