ईद के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की

ईद के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की

 

 

 

काशीपुर। ईदुलफितर का त्यौहार तीन मई को यानि कि कल मनाया जाएगा। त्यौहार को लेकर खुशी का माहौल है। कोरोना काल के कारण दो साल बाद ईदगाह में ईद की नमाज होगी। इसके मद्देनजर ईदगाह को बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया गया है। नमाज को लेकर ईदगाह में सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह एलर्ट है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए ईदुलफितर का त्यौहार मनाने की अपील की है। रतूड़ी ने आमजन से आहवान किया कि किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहें। कोई दिक्कत, परेशानी हो तो पुलिस व प्रशासन को सूचित करें। हम आपके साथ हैं। इधर, शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन कादरी ने कहा कि ईदगाह में अधिक से अधिक लोग नमाज पढ़ें। मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ करें। भाईचारा कायम रखने को संकल्पबद्ध रहें और ईदुलफितर की मुबारकबाद देते हुए दिल से एक-दूसरे से गले मिलें। गरीबों के प्रति अपना फर्ज अदा करने से जरा भी न चूकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement