एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों पर कसता शिकंजा

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों पर कसता शिकंजा

काशीपुर पुलिस ने 480 प्रतिबंधित कैप्सूल व मोटरसाइकिल के साथ शातिर नशा तस्कर को दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शातिर नशा तस्कर मोहम्मद शाकिब अंसारी को 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

चैकिंग अभियान में मिली सफलता
कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम नियमित चैकिंग अभियान के दौरान टांडा उज्जैन–खड़कपुर –देवीपुरा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद शाकिब अंसारी पुत्र मोहम्मद सरीफ अंसारी, निवासी थाना शाबिक, कोतवाली काशीपुर (उम्र 39 वर्ष) को रोककर चैकिंग की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 480 प्रतिबंधित कैप्सूल तथा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई।

कानूनी कार्यवाही
मोहम्मद शाकिब अंसारी के विरुद्ध थाना कोतवाली काशीपुर पर FIR संख्या 377/2025, धारा 8/22/60 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। शाकिब अंसारी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
नशा तस्करी और इससे जुड़े अपराधों के विरुद्ध जनपद पुलिस की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है। समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने हेतु पुलिस की यह मुहिम भविष्य में भी पूरे जनपद में जारी रहेगी।

पुलिस टीम
निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी – प्रभारी कोतवाली काशीपुर
उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी – कोतवाली काशीपुर
उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी – कोतवाली काशीपुर
कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार
कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह कनवाल
कॉन्स्टेबल सचिन चौधरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement