नदी किनारे मिला दो दिन से लापता सद्दाम का शव, परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर। शहर क्षेत्र में एक युवक के मर्डर की घटना सामने आई है। जहां दो दिन से लापता एक युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी और शव को एकांत जगह पर फेंक दिया। मामला रुद्रपुर के काशीपुर रोड का है, जहां दो दिन से गायब सद्दाम का क़त्ल हो गया। उसका शव आज काशीपुर रोड पर एमेनिटी स्कूल के पास धीमरी नदी से बरामद हुआ है। हत्यारों ने युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शहर सुभाष कालौनी निवासी नवीन हसन ने 18 भी को पुलिस को तहरीर सौंपकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर अपने पुत्र सद्दाम को घर से ले जाने की तहरीर पुलिस को सौंपी। शुक्रवार को काशीपुर रोड स्थित एमिनिटी स्कूल के पास नदी के किनारे शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पंहुचा गयी। शव पूरी तरह जला हुआ था, जांच में पता चला की शव दो दिनों से लापता सद्दाम का ही है, इधर बेटे की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर सीओ अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश कापडी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement