अस्पताल परिसर में बाहर की दवाई दिखने पर तिलमिलाई DG हेल्थ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा भट्ट ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, सफाई न मिलने पर लगाई फटकार

रुद्रपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट आज रुद्रपुर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां उन्होंने अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ, सीएमएस समेत अस्पताल व सीएमओ दफ्तर का काफी स्टाफ मौजूद रहा।
डीजी हैल्थ डॉ. शैलेजा भट्ट ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के ओपीडी, डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, मेडिकल परिसर, चिकित्सक कक्षों, वार्ड ब्लॉक, आशा डेस्क, पर्ची काउंटर आदि का निरीक्षण किया। डीजी हैल्थ ने चिकित्सकों को बाहर की दवाई न लिखने की भी बात कही। वहीं वार्ड कक्षों में सफाई न मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार भी लगाई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की बात कही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement