



खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने काशीपुर में संदिग्ध लगभग 70 किलो मावा पकड़ा
काशीपुर। होली के त्यौहार पर नकली दुग्ध पेय पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सरवरखेड़ा चौकी के पास चैकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के दिशा-निर्देश पर नकली दुग्ध पेय पदार्थों के खिलाफ 6 फरवरी से आरंभ किया गया अभियान होली तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक संपूर्ण जिले में जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिसमें मावा, दूध, क्रीम, बर्फी, मिठाइयां तेल, मैदा, नमकीन, चिप्स इत्यादि आते हैं। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद उधम सिंह नगर ललित मोहन पांडे, श्रीमती अपर्णा शाह वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षेत्र जसपुर-काशीपुर आदि थे।

