दोस्त के साथ घर से नौकरी पर गया युवक हुआ लापता

*दोस्त के साथ घर से नौकरी पर गया युवक हुआ लापता*

 

 

 

काशीपुर। मधुबन नगर निवासी पूजा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका 28 वर्षीय पति अरविंद पुत्र नेमपाल 27 मई की सुबह अपने एक दोस्त के साथ नौकरी के लिए संभल (यूपी) गये थे, लेकिन वापस नहीं आये जबकि दोस्त वापस आ गया। पूछने पर वह अरविंद के बारे में कुछ नहीं बता सका। तहरीर में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व पति को अन्य महिलाओं से बातें करते पकड़ने पर वह मारपीट कर हमेशा के लिए छोड़कर जाने की धमकी दे रहा था। अब उसका मोबाइल भी स्विच आॅफ आ रहा है। उधर, ग्राम धनौरी निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 22 मई की सुबह वह काम पर गया था कि 30 वर्षीय उसकी पत्नी नेमवती अपने दोनों बच्चों से मोबाइल का सिम लाने की बात कहते हुए घर से गई और वापस नहीं आयी। रिश्तेदारियों में मालूमात करने पर भी कोई सफलता नहीं मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement