-->

स्वास्थ विभाग की बड़ी कार्रवाई रुद्रपुर में इन अस्पतालो पर छापेमारी अल्ट्रासाउंड मशीन की गई शील

खबरे शेयर करे -

स्वास्थ विभाग की बड़ी कार्रवाई रुद्रपुर में इन अस्पतालो पर छापेमारी अल्ट्रासाउंड मशीन की गई शील

रुद्रपुर में निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 3 खराब मशीनों पर लगा ताला

 

रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सघन निरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न अस्पतालों में कार्रवाई करते हुए 3 अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया।

निरीक्षण के दौरान पंत हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल और राजकीय पशु चिकित्सालय में खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीनें पाई गईं, जिन्हें नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई PCPNDT एक्ट के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अवैध लिंग चयन पर रोक लगाना और चिकित्सा संस्थानों में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे -