-->

घर के आगे वाहन खड़ा करने के विवाद में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

घर के आगे वाहन खड़ा करने के विवाद में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर/काशीपुर। घर के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

महुआखेड़ागंज क्षेत्र में एक परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। इसी दौरान घर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए तथा हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिनमें अफजल पुत्र महबूब अली के सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अली अकबर पुत्र सुबराती एवं नाजिम पुत्र सुबराती, निवासी महुआखेड़ागंज, के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


खबरे शेयर करे -