भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभा किया

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभा किया

 

 

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया ने यहां भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह द्वारा (विधानसभा गदरपुर मंडल) ग्राम-बलखेडा में भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा के आहवान पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भारत की आजादी में अपनी जान कुर्बान कर देने वाले शहीदों एवं देश को आजाद कराने में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानानियों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की महत्ता बताई गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमल मुनि, जिला महामंत्री गोल्डी सूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश सुनाल, मंडल महामंत्री सुरजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप कांबोज, मनोज शर्मा, मनोज गिरी समेत काफी संख्या में सम्मानित ग्रामीण व किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement