मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग किया हवन-यज्ञ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं संग किया हवन-यज्ञ*

*मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुऐ शामिल*

 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर के पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में हवन-यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

पांच मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने हवन कुंड में आहुति अर्पित की। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र वाले बैनर एवं शुभकामना संदेश लगाए गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं समाज के भिन्न भिन्न वर्ग के लोगो ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी एवं संकल्पनिष्ठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की अनंत मंगलकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान हो तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।”

 

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सनातन सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली परंपरा एवं विकासोन्मुखी आकांक्षाओं के समुच्चय के साथ राज्य के नवोन्मेषी भविष्य का सुदृढ़ आधार तैयार करने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, जनकल्याण और उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के लिए किए जा रहे सभी संकल्प सुफलित हों, यही इस पावन अवसर पर हवन-यज्ञ के माध्यम से कामना की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई दिशा देने के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को भी मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। देवभूमि की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण के साथ उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि पांच मंदिर जैसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित यह हवन-यज्ञ केवल जन्मदिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे, यही सभी की सामूहिक कामना है।

हवन-यज्ञ के दौरान उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

 

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रोशन अरोरा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, ओमप्रकाश अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, सोनू अनेजा, हरीश सुखीजा,प्रीति धीर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव,जगदीश तनेजा,महेश कोली, सतनाम सिंह महेंद्र आर्य, कमल पाल, गोविन्द राय, सुनील यादव, जीतेन्द्र संधू, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, नमन चावला, गुरमीत सिंह, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल, राजीव शुक्ला, राजेश तिवारी, भीमसेन गुप्ता, धर्मेंद्र कोली,अरविन्द चीमा आदि लोग मौजूद रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement