नानकमत्ता नगर पंचायत में सरकार ने नियुक्त किए चार नामित सभासद, अब देखना होगा बगावत या भाजपा को मिलेगी मजबूती?
नानकमत्ता नगर पंचायत में सरकार ने चार नामित सभासदों की नियुक्ति की है। इनमें हरवंश सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, हरदेव सिंह और मुकुल मेहता को नामित सभासद बनाया गया है।
चारों नियुक्तियों के बाद क्षेत्र की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नियुक्तियों से भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी या फिर उम्मीद लगाए बैठे कुछ लोगों में नाराजगी देखने को मिलेगी।
आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि असंतुष्ट दावेदार और समर्थक पार्टी के साथ खड़े रहते हैं या नाराजगी किसी नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देती है।





