बंगाली समाज की चार प्रमुख मांगों को लेकर निकली महारैली

मांगें पूरी न होने पर सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
रुद्रपुर। बंगाली समाज की वर्षों से लंबित चार प्रमुख मांगों को लेकर रविवार को बंगाली कल्याण समिति के आह्वान पर महारैली निकाली गई। रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। इसके बाद महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों समेत सैकड़ों लोग रैली के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सीडीओ दिवेश शाशनी को सौंपा। सीडीओ ने ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।
महारैली का संचालन शिक्षक शिव पद सरकार और शिक्षिका लक्ष्मी मंडल ने किया। समीर राय ने बंगाली कल्याण समिति की स्थापना तथा समाज की मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता शंकर चक्रवर्ती ने बांग्ला भाषा में संबोधित करते हुए महारैली के महत्व और समाज की एकजुटता पर विचार रखे।
दर्जाधारी उत्तम दत्ता और नवनियुक्त दर्जाधारी संजय बाछाड़ ने समाज की मांगों को मजबूती से शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। महारैली को चंद्रशेखर गांगुली, तारक बाछाड़, अधिवक्ता जीवन राय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नारायण पाल, किशोर कुमार, बीकेयूएस अध्यक्ष रवि सरकार, छात्र संघ अध्यक्ष विशाल मंडल और रामचंद्र राय समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। यदि एक माह के भीतर मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो देहरादून स्थित सचिवालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। महारैली में समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, महामंत्री डॉ. नारायण, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर गांगुली, बंगाली युवा छात्र संगठन के महासचिव हरिदास मंडल, अधिवक्ता जीवन राय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नारायण पाल, विकास राय, किशोर कुमार, रवि सरकार, विशाल मंडल, रामचंद्र राय, केपी मंडल, आलोक राय, संजय आईच, अर्जुन विश्वास, नरेश साना, डॉ. सुनील हालदार, शुभम दास, अधिवक्ता शुभम मंडल, मानवेंद्र राय, सत्यजीत सरकार, विकास विश्वास, मानस बैरागी, लक्ष्मी मंडल, सुभाष व्यापारी, समीर राय समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
चार मांगों पर बंगाली समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, सरकार को दी एक माह की मोहलत
मांगें पूरी नहीं हुईं तो सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
रुद्रपुर। रविवार को बंगाली समाज की महारैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। समाज ने वर्षों से लंबित चार मांगों के समाधान के लिए शासन को ज्ञापन सौंपते हुए अब निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी।





