पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा बृहस्पतिवार को सुबह ग्राम मकरंदपुर पहुंची। जहां उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं कांग्रेस नेता अनिल शर्मा भी अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की डॉक्टर कॉलोनी, नगर निगम के सामने हाईडिल कॉलोनी, सिंचाई विभाग कॉलोनी और सिविल लाइन में घर घर में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राज्य में पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए कांग्रेस को वोट दें। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ कई ग्राम प्रधान और पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement