सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के पाँचवें दिन रोमांच चरम पर, युवा फेंसरों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदक

सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के पाँचवें दिन रोमांच चरम पर, युवा फेंसरों ने शानदार प्रदर्शन से जीते पदक

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप–2026 के पाँचवें दिन देशभर से आए प्रतिभाशाली युवा फेंसरों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं जुझारू प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिनभर विभिन्न वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज़ फुटवर्क, सटीक आक्रमण, प्रभावी बचाव एवं बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता परिसर पूरे दिन उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा।

पाँचवें दिन कैडेट महिला एपी, सब-जूनियर पुरुष फॉयल, सब-जूनियर पुरुष सेबर तथा सब-जूनियर महिला सेबर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

चोथे दिन के प्रमुख पदक परिणाम

कैडेट महिला एपी वर्ग

• स्वर्ण पदक – तविशा चौहान (आई.ई.एस. पब्लिक स्कूल, भोपाल, मध्य प्रदेश)

• रजत पदक – परमिता रानी (गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा)

• कांस्य पदक – प्राची रानी (गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, करनाल, हरियाणा)

• कांस्य पदक – केनिया देवी गुरुआरिबाम (नॉर्थ प्वाइंट हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर)

सब-जूनियर पुरुष फॉयल वर्ग

• स्वर्ण पदक – उज्ज्वल रावत (डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद, हरियाणा)

• रजत पदक – तनमय शर्मा (दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद, हरियाणा)

• कांस्य पदक – प्रभदीप सिंह (सर्वहितकारी विद्या मंदिर, मानसा, पंजाब)

• कांस्य पदक – नविश भारद्वाज (भवन विद्यालय, पंचकूला, हरियाणा)

सब-जूनियर पुरुष सेबर वर्ग

• स्वर्ण पदक – आयुष्मान भट्ट (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)

• रजत पदक – शानल कुमार (कुंदन ग्रीन वैली पैराडाइज स्कूल, फरीदाबाद, हरियाणा)

• कांस्य पदक – अंशुमान राठौर (सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड)

• कांस्य पदक – निशोन राज एम. (एन.वी.के.एस.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कन्याकुमारी, तमिलनाडु)

सब-जूनियर महिला सेबर वर्ग

• स्वर्ण पदक – अली शाहनूर (नेशनल एकेडमी डे बोर्डिंग स्कूल)

• रजत पदक – उर्वी खरब (इंडस पब्लिक स्कूल, जींद, हरियाणा)

• कांस्य पदक – शारन्या ललित डेर्ले (दिल्ली पब्लिक स्कूल, नासिक, महाराष्ट्र)

• कांस्य पदक – जपजी कौर ढिल्लों (सनावर स्मार्ट स्कूल, मानसा, पंजाब)

आज के आयोजन में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की महाप्रबंधक (प्रशासन) श्रीमती निर्मला बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की एडहॉक समिति के सदस्य श्री अमिताभ राय, रोटरी क्लब रुद्रपुर के सम्मानित सदस्य श्री अविजीत सिंह, श्री सुनील सोनी, श्री नीरज पंचाल, श्री मनोज अग्निहोत्री, श्री जय प्रकाश अग्रवाल, सुश्री बबली अग्रवाल, श्री अतुल गुप्ता एवं सुश्री आरती भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हार्मनी क्लब, रुद्रपुर की सदस्य श्रीमती धारा अग्रवाल, श्रीमती अंजू मित्तल, श्रीमती सरिना अग्रवाल, श्रीमती रुची गर्ग, श्रीमती स्मृति गोयल, श्रीमती तनु गोयल, श्रीमती मधुर पुंगटा, श्रीमती मोनिका श्यामपुरिया, श्रीमती जसमीत तलवार (सीए) एवं श्रीमती अमिता अग्रवाल (सीए) भी समारोह में शामिल रहीं। वहीं हेल्पिंग हैंड्स टीम की सदस्य सुश्री मानसी खंडेलवाल, सुश्री सृष्टि मित्तल, सुश्री नैन्सी बंसल, सुश्री शिवाली गोयल एवं सुश्री विधुषी अग्रवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर एवं प्रधानाचार्य श्री चेतन सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी तकनीकी अधिकारियों, रेफरी, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों से आए 1,500 से अधिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तथा 350 से अधिक तकनीकी अधिकारी, रेफरी, निर्णायक एवं आयोजन अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है और 2 अक्टूबर को होने वाले भव्य समापन समारोह की ओर अग्रसर है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बढ़ते प्रतिस्पर्धात्मक स्तर ने इस राष्ट्रीय आयोजन को यादगार बना दिया है तथा समापन समारोह को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement