सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, तीन दिवसीय चेकिंग अभियान में 52 वाहनों के चालान, 15 सीज
रुद्रपुर
संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) हल्द्वानी के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तीन दिवसीय विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। रुद्रपुर क्षेत्र में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) नवीन सिंह की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कुल 52 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर उल्लंघन मिलने पर 15 वाहनों को सीज किया गया। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के मामले में 6 चालान किए गए। वहीं क्षमता से अधिक भार ले जाने वाले 8 वाहनों पर ओवरलोडिंग के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा फिटनेस, परमिट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। कृषि वाहनों और दोपहिया वाहनों से संबंधित मामलों में भी चालान किए गए।
ARTO रुद्रपुर नवीन सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अ
पील की है।





