बैठक निरस्त करने पर भड़के संचालक, किया प्रदर्शन

बैठक निरस्त करने पर भड़के संचालक, किया प्रदर्शन

 

बाजपुर = 3 अक्टूबर 2026- बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के संचालकों ने समिति सचिव/प्रबंध निदेशक संजय चौहान पर मनमाने तरीके से संचालक मण्डल की बैठक निरस्त करने व इसकी सूचना संचालकों को न देने का आरोप लगाते हुए समिति कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर समिति सचिव संजय चौहान को हटाने की माँग की। संचालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक समिति सचिव संजय चौहान को नहीं हटाया जायेगा, उनके द्वारा संचालक मण्डल बैठक का पुरजोर विरोध किया जाएगा। संचालकों का आरोप है कि समिति सचिव व अध्यक्ष द्वारा मनमानी व त्रुटिपूर्ण कार्यवाही करते हुए समिति के दो कर्मियों को निलंबित किया गया। निलम्बन प्रकरण में एआर द्वारा गठित तीन सदस्यीय जाँच कमेटी द्वारा निलंबित कर्मियों को क्लीनचिट दिये जाने के बाद भी उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा है। समिति सचिव संजय चौहान द्वारा जानबूझकर समिति का माहौल खराब किया जा रहा है और संचालकों को अपमानित किया जा रहा है। इस मौके पर समिति संचालक माजिद हुसैन,राहत अली, राधे सैनी, नजाकत अली आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement