अक्टूबर से प्रारम्भ होगा प्रभु श्री राम की लीला का भव्य मंचन

 

अक्टूबर से प्रारम्भ होगा प्रभु श्री राम की लीला का भव्य मंचन*ü

भव्य ध्वज यात्रा के उपरांत हुआ मंच का भूमि पूजन*

 

रुद्रपुर। श्री शिव नाटक क्लब के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्री राम की लीला का भव्य मंचन *7 अक्टूबर 2026 से* प्रारम्भ होने जा रहा है।

 

श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष श्री जगदीश सुखीजा, महामंत्री श्री राजकुमार भुसरी एवं कोषाध्यक्ष श्री बबलू घई के सानिध्य में आज भव्य ध्वज यात्रा श्री शिव मंदिर, इन्द्रा कॉलोनी से प्रारंभ होकर समस्त गलियों में भ्रमण करते हुए श्री रामलीला मंच पर पहुँची। जहाँ पंडित शुभम शर्मा जी द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन करवाया गया एवं सभी कलाकारों द्वारा मर्यादा में रहकर, शुद्ध एवं पवित्र मन से श्री रामलीला मंचन करने का संकल्प लिया गया।

 

क्लब के अध्यक्ष श्री जगदीश सुखीजा ने बताया कि श्री शिव नाटक क्लब विगत 34 वर्षों से प्रभु श्री राम जी की लीला का मंचन करता आ रहा है, जिसमें श्री रामलीला के सभी पात्रों का अभिनय स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाता है एवं मंचन के दौरान सभी कलाकारों द्वारा पूर्ण पवित्रता एवं मर्यादा का पालन किया जाता है।

 

उन्होंने बताया कि *दिनांक 7 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा, तथा 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पावन पर्व पर रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा।*

 

उन्होंने सभी राम भक्तों से 7 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली प्रभु श्री राम जी की लीला में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement