पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिंदू बहनों के कथित अपहरण, जबरन मतांतरण और विवाह के मामले में पुलिस ने एक महीने से अधिक समय बाद दो आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिवार और हिंदू समुदाय के प्रतिनिधियों का आरोप है कि दोनों बहनों का 29 अगस्त को टंडो अल्लाहयार शहर में उनके घर के पास से अपहरण किया गया था।

परिवार के अनुसार, अपहरण के बाद दोनों का कथित तौर पर जबरन इस्लाम में मतांतरण कराया गया और उनका विवाह कर दिया गया। बरामदगी के बाद दोनों बहनों को टंडो अल्लाहयार की सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां मामले में फैसला आने तक उन्हें संरक्षण गृह भेज दिया गया।

हिंदू समुदाय के संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के प्रमुख शिवा काची के अनुसार, समुदाय के नेताओं और परिवार के प्रयासों के बाद एफआईआर दर्ज हुई। उन्होंने मांग की कि यदि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं तो उनकी उम्र पहचान पत्र, जन्म रिकॉर्ड और अन्य कानूनी दस्तावेजों के आधार पर सत्यापित की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement